20 मई को सभी थोक व खुदरा व्यापारी बंद रखेंगे अपनी दवा दुकान
मुंगेर, मई 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 20 मई को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे क्षेत्र में सभी थोक और खुदरा दवा दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद रखेंगे। यह बंद ऑनलाइन दवाओं और नकली दवाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में होगा। इसको लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बिपिन खिरहरी ने बताया कि देश की जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाली ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 20 मई को जिलेभर में दवा दुकानों की हड़ताल बिना डॉक्टर के पर्चे के ऑनलाइन दवाएं बेचना गंभीर है। एसोसिएशन का कहना है कि नकली दवाओं से आम जनता के स्वास्थ्य के साथ छेड़छाड़ हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.