जौनपुर, मई 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को बादशाहपुर डिपो में कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैठक की। शाखा अध्यक्ष महेंद्र कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निजीकरण की कोशिशों और अवैध डग्गामारी पर गहरा रोष जताया। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि 19 मई तक उनकी मांगों पर शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 20 मई को प्रस्तावित क्षेत्र स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन और रैली में कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों और डग्गामार वाहनों का अवैध संचालन धड़ल्ले से जारी है, जिससे परिवहन निगम को भारी आर्थिक चपत लग रही है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर दिया धरना, डग्गामारी और निजीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.