सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने ई-फार्मेसी आदि के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कई गंभीर मुद्दे लंबे समय से अनसुलझे हैं, जिसके कारण देशभर के करीब 12.4 लाख कैमिस्टों और उनसे जुड़े चार से पांच करोड़ आश्रितों की आजीविका संकट में पड़ गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो दवा व्यापारियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक लगाने तथा 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना वापस लेने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें इसके अलावा बड़े कॉरपोरेट घरानों द्...