20 मई को बाजपुर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें
काशीपुर, मई 18 -- बाजपुर, संवाददाता। ऑनलाइन ई-फार्मेसी और बड़े कॉरपोरेट्स की मनमानी नीतियों के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के तहत नगर में भी दवाइयों का कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन ने इस संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी को एक अग्रिम सूचना पत्र सौंपकर अपनी मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप और अनुशंसा की मांग की है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और राज्य संगठन उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर यह कदम उठाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पश्चिम सिंहभू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.