शामली, मई 14 -- शामली। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने आगामी 20 मई को प्रास्ताविक फार्मेसी बंदी आहवान का विरोध किया है। उन्होने अपने संगठन के लोगों से दुकानों बंद न करने की अपील की है। बुधवार को प्रेसनोट जारी कर अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शामली, केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस फेडरेशन से संबंध है और सीडीएफयूपी के निर्णय का पूर्ण समर्थन करती है। कहा कि दवा दुकाने बंद समाधान नही है। इससे आम मरीजों, बुर्जुगों व बीमार लोगों को जीवन रक्षक दवाऐं समय पर नही मिल पायेगी। साथ ही नकली व अमानक दवाओं का खतरा और बिना फार्मासिस्ट की सलाह के दवा लेने से होने वाला नुकसान होगा। यह भी पढ़ें- 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें उन्होने अपने संगठन के लोगों से अपील की कि वह प्रस्तावित बंद में हिस्सा न ले और मरीजों की ...