लखीसराय, मई 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय दवा बिक्रेता संगठन के आह्वान पर देश व्यापी दवा दुकानों की बंदी कार्यक्रम को लेकर स्थानीय बाजार में भी दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन सभी दवा दुकानें बंद रखेंगे। बंद के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी जाएंगी। ड्रगिस्ट एण्ड केमिस्ट संघ इकाई के पूर्व संगठन मंत्री अंकित केडिया ने यह जानकारी दी। आनलाइन ई फार्मेसी पर रोक समेत अन्य तीन मांगों को लेकर एक दिन की बंदी की जा रही है। यह भी पढ़ें- लालकुआं के मेडिकल स्टोर 20 मई को बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...