20 मई को दवा कारोबार रहेगा बंद
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने गुरूवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की सूचना दी। संगठन ने केंद्र सरकार से अलग-अलग लंबित मांगों पर हस्तक्षेप करने की मांग भी उठाई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित रस्तोगी ने बताया कि यह आंदोलन राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर किया जा रहा है, जो देशभर के लाखों केमिस्टों और वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। ज्ञापन में कहा गया कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कारपोरेट घरानों द्वारा प्रीडेटरी प्राइसिंग और दवा वितरण व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं से छोटे और मध्यम केमिस्टों का अस्तित्व संकट में है। यह भी पढ़ें- केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.