मऊ, मई 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को दवा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित हड़ताल में मऊ भी शामिल रहेगा। इस दौरान दवा की सभी थोक एवं फुटकर की दुकानें बंद रहेगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि दिन प्रतिदिन दवा के मूल्य में इजाफा हो रहा है। लेकिन सरकार द्वारा दवा की कोई स्पष्ट नीति नही होने के कारण व्यापार में होने वाली समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, ऑनलाइन बिक्री पर रोक की मांग महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा की ऑनलाइन दवा के बिक्री से नकली दवा की भरमार बाजार में हो गई है। इस कार...