20 मई को अयोध्या में दवा दुकानों की रहेगी हड़ताल
अयोध्या, मई 18 -- तारुन। फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को फैजाबाद अयोध्या क्षेत्र की सभी थोक एवं फुटकर दवा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने का ऐलान किया है। यह निर्णय ऑनलाइन दवाओं की अनियमित बिक्री और बाजार में बढ़ती नकली दवाओं के विरोध में लिया गया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि यह फैसला स्थानीय दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा और आम जनता के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।यह महत्वपूर्ण निर्णय एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अवनीश आनंद ने की। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सर्वसम्मति से हड़ताल का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- दवा व्यापारियों की हड़ताल का किया समर्थन -- यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.