20 मई को अमेठी आएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
गौरीगंज, मई 17 -- अमेठी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल का 20 मई को अमेठी दौरा प्रस्तावित है। दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्र के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगे। राहुल गांधी का 13 मार्च को अमेठी आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन उस दौरान उनका दौरा नहीं हो सका था। अब 20 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सांसद किशोरीलाल शर्मा ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ रविवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में बैठक की। यह भी पढ़ें- राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.