20 मंडलों में सुनी गई 'मन की बात', 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान
गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। भाजपा गाजियाबाद महानगर के सभी 20 मंडलों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महानगर के 362 सेक्टर और बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत करने पर जोर दिया गया। इंदिरापुरम मंडल में जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' सुनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.