प्रयागराज, मार्च 17 -- एलपीजी की किल्लत के चलते आयोजनों में बहुत परेशानी हो रही है। फाफामऊ बाजार में मंगलवार को आयोजित भगवान जगन्नाथ के भंडारे के लिए गैस सिलेंडर न मिलने पर भट्ठियों पर महाप्रसाद पकाया गया। 20 भट्ठियां एक साथ जलाई गईं और प्रसाद बनाकर करीब दस हजार श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। लोग भट्ठियों पर भंडारे का प्रसाद बनाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे। आयोजक शंकर लाल मोदनवाल का कहना है पहले तो कारीगर तैयार नहीं था। किसी तरह भट्ठियों पर महाप्रसाद बनाने के लिए तैयार हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...