आगरा, फरवरी 26 -- जीआरपी आगरा कैंट ने ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर बेचने के लिए अंग्रेजी शराब की 20 बोतल लेकर पहुंचे दो युवकों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि गुरुवार को जीआरपी टीम ने खेरिया पुल के नीचे से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से अंग्रेजी शराब की 20 बोतल बरामद हुईं। सभी बोतल पंजाब राज्य में बिक्री के लिए थीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिलदार पुत्र इरशाद निवासी कासगंज व मोनू पुत्र विनोद निवासी एटा बताए। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.