मेरठ, जून 26 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में 82 वर्षीय किसान विजयपाल की हत्या 20 बीघे जमीन के बंटवारे को लेकर हुई थी। परिजनों ने मृतक के दो पोतों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को संभावित स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गुरुवार देर शाम विजयपाल अपने घर से कुछ दूर पक्की चौपाल पर बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पिता ने ही उजाड़ दिया बेटी का सुहाग; जमीन विवाद में ससुर ने दामाद को चाकू से गोदकर मार डाला हमले में विजयपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी, एसपी देहात और फोरेंसिक ...