बांका, फरवरी 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। लकड़ीकोला पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय सादपुर इन दिनों अपनी जमीन को लेकर गंभीर संकट से गुजर रहा है। वर्ष 1952 से 1957 के बीच बिहार के तत्कालीन राज्यपाल आर आर दिवाकर को विद्यालय हेतु कुल 20 बीघा 12 कट्ठा जमीन दान में मिली थी। इस विशाल भूमि पर बच्चों के शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार की परिकल्पना की गई थी, लेकिन आज वही जमीन अतिक्रमणकारियों की नजर में है।विद्यालय परिसर में स्थायी चारदीवारी नहीं होने के कारण इसकी जमीन धीरे-धीरे सिमटती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय की सीमा स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं होने से क्षेत्र के कुछ लोग जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर अस्थायी निर्माण, बाड़बंदी और खेती किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.