पटना, मई 12 -- पटना में बड़ी ही बेरहमी से एक कत्ल को अंजाम दिया गया है। पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर बधार में अपराधियों ने चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मृतक मोतीपुर निवासी सुरेश शर्मा का 45 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सिर, गर्दन और हाथ पर करीब 20 जगह चाकू के निशान हैं। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम मुकेश कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बगल के बधार में गया था। देर रात घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई। पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मुकेश कुमार को खून से लथपथ देखा। इसके बाद परिजनों ने उठाकर पटना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम ...