कोलकाता, अगस्त 14 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 20 बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने जा रही है। ये वे सांसद हैं जिन्होंने हाल ही में टीएमसी छोड़ नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की सदस्यता अपना ली थी। अब इनके खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी शीर्ष अदालत का रुख करने वाली है और उसके लिए टाइम भी सेट कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी TMC पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी अगले 10 दिनों के भीतर इन बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। इस मामले में तेजी लाने के लिए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और अपनी मांग दोहराई। रिपोर्ट के अनुसार, बनर्जी दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन याचिकाओं पर जल्द फैसले के लिए लगात...