प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में समायोजन पर सवाल उठाया है। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय एवं प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश के 150 से ज्यादा राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के सभी पद रिक्त है। उदाहरण स्वरूप बांदा के जीआईसी कालिंजर, जीआईसी पैलानी एवं जीजीआईसी बबेरू, ललितपुर के जीआईसी बार के अलावा मिर्ज़ापुर एवं रामपुर के कई विद्यालयों में प्रवक्ता नहीं है। प्रदेश के 90 प्रतिशत राजकीय हाईस्कूलों में दो या तीन शिक्षक ही कार्यरत हैं। 80 फीसदी राजकीय हाईस्कूलों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, कला व अनिवार्य विषय शारीरिक शिक्षा के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन बाधित हो रहा है। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षक संघ की शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने...