गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने 20 फीसदी छूट का लाभ लेने के लिए गृहकर जमा करने की लोगों से अपील की है। यह छूट 31 दिसंबर को खत्म हो रही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि गृहकर के मामले में हाईकोर्ट का जो निर्णय आएगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। अदालत का निर्णय आने से पहले करदाता गृहकर जमा करें। नगर निगम को 31 मार्च तक गृहकर वसूली तेजी से करनी है। अभी तक 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो सकी है। हालांकि, डीएम सर्किल रेट से गृहकर बढ़ाए जाने का मामला हाईकोर्ट में है। इस कारण भी काफी लोग गृहकर जमा नहीं कर रहे। वहीं, निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय ने करदाताओं से 20 फीसदी छूट का लाभ उठाने के लिए गृहकर जमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक गृहकर जमा करने पर 20 फीसदी की छू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.