20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से अधेड़ दबा, तीन घंटे बाद निकला शव
हरदोई, जून 18 -- पाली। थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में बुधवार शाम एक खेत में बने करीब 20 फीट गहरे बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे एक अधेड़ के ऊपर से अचानक मिट्टी ढह गई। इससे वह गड्ढे में दब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर जबतक किसान को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। दलेलपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कुंवर चंद उर्फ छोटे बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास अपने खेत पर बने बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे। इसी दौरान गड्ढे की मिट्टी अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई और देखते ही देखते वह मिट्टी में दब गए। घटना के समय पास में मौजूद उनकी पत्नी राजवती मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.