20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, मजदूर की मौत
औरंगाबाद, जून 10 -- रफीगंज प्रखंड के भदवाडीह गांव में बुधवार को हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भदवाडीह के समीप मिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार 23 वर्षीय मजदूर सुनील कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक टिकरी निवासी रामजन्म पासवान का पुत्र था। बताया जाता है कि टिकरी निवासी नीरज सिंह का ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में सुनील कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घायल चालक की स्थिति वहीं चालक सियाशरण पासवान का 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल, औरंगाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.