सहारनपुर, सितम्बर 23 -- देवबंद, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के चंदेना कोली-घ्याना मार्ग स्थित रबड़ फैक्टरी में काम करने के दौरान वैल्डिंग मिस्त्री की 20 फुट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी मालिक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जनपद के थाना क्षेत्र गागलहेड़ी के खानपुरा निवासी अमीर खान (28) मंगलवार को चंदेना कोली-घ्याना मार्ग स्थित रबड़ फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। मंगलवार शाम के समय अमीर खान फैक्ट्री में 20 फुट की ऊंचाई पर वैल्डिंग कर रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान उसके पास सुरक्षा संबंधी कोई उपकरण नहीं था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल जमीन पर आकर गिरा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एक दिन पहले ही फैक्ट्री में वैल्डिंग करने आया था का कालपी का श्रमिक रियाज अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण ...