मुंगेर, जनवरी 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर, भागलपुर और किऊल रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हावड़ा गया के बीच चल रही ट्रेन नंबर 13023/24 हावड़ा गया हावड़ा एक्सप्रेस अब नए लुक में दिखेगा। तथा आगामी 20 फरवरी से इस ट्रेन का परिचालन आइसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच (लिंक हॉफमैन बुश कोच) के साथ किया जाएगा। यह निर्णय ईस्ट सेंट्रल रेलवे, दानापुर मंडल प्रशासन ने लिया है। इसके तहत एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रेलवे इस ट्रेन को नीले और पीले रंग की आईसीएफ कोच के साथ परिचालन करता रहा है, लेकिन अब (एलएचबी) आधुनिक लाल रंग कोच से लैस होकर परिचालन किया जाएगा। इससे ना सिर्फ सफर आरामदायक होगा, बल्कि सुरक्षित सफर का भी एहसास होगा। 15 कोच की होगी हावड़ा गया एक्सप्रेस ट्रेन नए एलएचबी कोच जुड़ने से न केवल ट्रेन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.