बक्सर, फरवरी 18 -- बक्सर। शहर के आईटीआई संस्थान परिसर स्थित जिला नियोजनालय बक्सर में आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन होगा। जिसमें हीरो साइकिल (सागर माइक्रोनिक्स प्रा.लि.) कंपनी की तरफ से कुल 80 पदों पर मिग व टिग वेल्डर व फ्रेशर का चयन किया जाएगा। जिसका कार्यस्थल लुधियाना, पंजाब होगा। ऐसे में 18 से 40 आयुवर्ग के दसवीं, बारहवीं, स्नातक या फिर डिप्लोमाधारी युवा इसमें भाग ले सकते है। उक्त कंपनी अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठा सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...