सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और किसी भी मतदान केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान के प्रति मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला। एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 47 रहा। जो दिन के अंत तक बढ़कर कुल 57 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस चुनाव में जिले के नौ प्रखंडों डुमरा, बेलसंड, सुप्पी, रुन्नीसैदपुर, परिहार सहित अन्य प्रखंडों के कुल 20 पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ और शाम तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.