20 पेड़ काटने पर केस दर्ज
फतेहपुर, मार्च 8 -- मलवां। थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में नीम के पेड़ों को काटने पर केस दर्ज हुआ है। वन रक्षक महेंद्र प्रताप सोनकर ने बताया कि पांच मार्च को सूचना मिली थी कि किशुनपुर गांव में नीम के पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। सूचना पर वह बिंदकी रेंज के वन दरोगा अंकित वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि लगभग 20 नीम के पेड़ों को काटकर लकड़ी मौके से गायब कर दी गई है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि पेड़ गुलाब सिंह के थे, जिन्हें उन्होंने ठेकेदार दिलशाद निवासी सौनाखेड़ा को बेच दिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.