गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक टावर स्थित आईआरटीई (इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन) केंद्र में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के दिशा-निर्देशों और एसीपी यातायात मुख्यालय सत्यपाल यादव की देखरेख में आयोजित इस सत्र में 20 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रैफिक इंजीनियरिंग की बारीकियों से रूबरू कराया गया। नवनिर्मित ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) में आयोजित इस ट्रेनिंग में पुलिस बल के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एक यातायात निरीक्षक, पांच यातायात जोनल अधिकारी, 14 अन्य यातायात कर्मचारी शामिल रहे। ट्रेनिंग सेशन के दौरान विशेषज्ञों ने पुलि...