गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति ने महानगर के 20 पार्कों में ओपन जिम स्थापित करने के प्रस्ताव को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही शुक्रवार को शासनादेश भी जारी हो जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक पार्क में 2.04 लाख रुपये से 15 तरह के अत्याधुनिक जिम उपकरण लगाए जाएंगे। उनका संचालन और रखरखाव नगर निगम अपने संसाधनों से करेगा।आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 'बदहाल पार्क' अभियान चला कर 21 पार्कों की बदहाली और स्थानीय लोगों की मांग को उजागर किया था। इसका बड़ा असर हुआ है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर मिशन निदेशालय में भेजा गया था।100 वर्ग मीटर में बनेगा ओपेन जिमओपेन जिम क...