मिर्जापुर, मार्च 11 -- हलिया,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मटिहरा गांव से 20 पाऊच कच्ची शराब के साथ मंगलवार की देर रात पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिसे बाद में थाने से ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया। क्षेत्र के मटिहरा निवासी इंद्रमन 20 पाऊच कच्ची शराब प्लास्टिक बोरी में लेकर कही जा रहा था। सूचना पर उपनिरीक्षक रमाशंकर, हेड कांस्टेबल अभीषेक चौबे, योगेन्द्र यादव ने मटिहरा रोड नहर पुलिया के पास से बोरी खोलवाया तो देखा की 20 पाऊच कच्ची सराब अबैध मिला। थाना पर लाकर पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया था। जिसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...