बदायूं, अप्रैल 16 -- म्याऊं चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 पाउच देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम टिंकू पुत्र देव सिंह निवासी कनाऊ खेड़ा थाना अलापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा अंकुश कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कपड़े के थैले में अवैध रूप से देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति थैला लेकर डहरपुर जाने वाले रोड की ओर जाता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- 35 लीटर देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस ने उसे आवाज देकर रुकने को कहा, लेकिन वह घबराने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.