कौशाम्बी, मार्च 30 -- सरायअकिल थाना पुलिस ने रविवार को 10 लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक गणेश दत्त पटेल ने बताया कि मल्हीपुर निवासी लालबाबू पुत्र कैरू निषाद को पुरखास के समीप से पकड़ा गया है। वहीं, उप निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि रक्सराई निवासी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा को उसके गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप से पकड़ा गया। उसके पास से 20 पाउच देसी शराब बरामद हुई है। वह ठेके से शराब लाकर उसकी ब्लैक में बेचता था। मुकदमा कायम कर जमानती अपराध होने के कारण दोनों को थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई। वहीं दूसरी ओर करारी थाने की महिला एसआई कंचन देवी ने भी 20 लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया कि बैशकांटी गांव की गेंदिया देवी पत्नी स्वर्गीय जगपत को उसके घर से ही पकड़ा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.