मेरठ, मई 13 -- दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही पुलिस ने मंगलवार रात बाइक सवार शराब तस्कर को 20 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शराब को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर दौराना सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सिवाया टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक तस्कर को 20 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हिरासत में लिए तस्कर ने अपना नाम थाना इंचौली के चिंदौड़ी निवासी सुमित बताते हुए बरामद शराब को गांव और परिचितों को बेचने के लिए ले जाने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...