20 पव्वा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 18 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 20 पव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र हरिओम निवासी जलालनगर थाना सदर बाजार बताया। पुलिस के अनुसार 15 मई की रात थाना सदर बाजार पुलिस टीम अशफाक नगर तिराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे पुल की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर करीब 40 कदम की दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कपड़े के थैले में रखे 20 पव्वा देसी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.