20 नवंबर तक वजूद में आएंगे कुंभ थाने
रिषिकेष, जुलाई 18 -- कुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में कुंभ स्थानों के लिए सात स्थान चिन्हित किए गए हैं। यह अस्थायी थाने 20 नवंबर तक वजूद में आ जांएगे। गंगाघाटों पर कुंभ स्नान के लिए जल पुलिस, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी आदि भी तैनात होंगे। कुंभ में हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश व सटे क्षेत्रों में 20 करोड़ श्रद्धालुओं की आमद की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार कर चुका है। यह भी पढ़ें- कुंभ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.