भागलपुर, दिसम्बर 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में 20 दिसंबर को महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। आश्रम में अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा द्वारा तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह में बिहार, झारखंड सहित देश के कई राज्यों से संत-प्रेमी एवं अनुयायी शामिल होंगे। ठंड के मौसम को देखते हुए संत-प्रेमियों के लिए अलाव की व्यवस्था और बैठने के स्थानों पर पुआल बिछाने की तैयारी की जाएगी। इसके अलावा नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। कुप्पाघाट आश्रम के पंकज बाबा ने बताया कि जयंती से एक दिन पूर्व 19 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आश्रम परिसर से बैंड-बाजे और घोड़े के साथ महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा तिलकामांझी चौक, कचहरी, घंटाघर, खलीफाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.