20 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण
गुमला, जुलाई 9 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलिमको द्वारा चयनित 20 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, रोलेटर, बैसाखी तथा टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख पारस नाथ उरांव ने बच्चों के बीच उपकरण वितरित किए। बीपीओ सूरज लकड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में शमीम एजाज, बीरेंद्र कुमार, मुकुल टेटे, विजय कुमार सहित सभी सीआरपी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण, ट्राई साइकिल व व्हील चेयर पाकर खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.