चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट। विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सदर विधायक अनिल प्रधान की विधायक निधि व एडिप योजना के तहत 20 दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। यह सभी लाभार्थी 80 से 100 प्रतिशत तक दिव्यांग है। सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने सभी को साइकिल वितरण किया। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद विधायक ने हरी झंडी दिखाकर सभी लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल के साथ रवाना किया। विधायक ने भरोसा दिया कि आगामी वित्तीय वर्ष में भी वह अपनी विधायक निधि से दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराएंगे। 23 सीएचआई-08: लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक।बाइक अनियंत्रित होने से सिपाह...