मऊ, मई 24 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य ललित कला अकादमी द्वारा वित्त पोषित एवं तथा संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन 20 दिवसीय नि:शुल्क चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ कस्बा स्थित एक पैलेस परिसर में हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यशाला की नींव वर्ष 1994 में डॉ.सुनील विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से निकले कलाकार आज देशभर में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा कई कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है। उन्होंने घोषणा किया कि यह कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क...