20 दिवसीय कार्यशाला में निखरेगी कला की प्रतिभा
लखीमपुरखीरी, मई 3 -- राज्य ललित कला अकादमी व राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन ललित कला कार्यशाला की शुरुआत रविवार से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ देवेश राय, ब्लॉक प्रमुख रामशंकर राज, विद्यालय के व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी ने राज्य ललित कला अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करती हैं और विद्यालय सदैव ऐसे आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यशाला के संयोजक संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 20 दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को क्ले मॉडलिंग, मंडला आर्ट, दृश्य चित्रण, रचनात्मक ड्राइंग आदि का प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.