20 दिवसीय कला शिविर में बनायी कलाकृतियों ने अतिथियों को किया आकर्षित
एटा, जून 1 -- राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, अलंकार संगीत विद्यालय एटा में 20 दिवसीय कला शिविर का समापन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में हुआ। कार्यक्रम संयोजिका कीर्ति सिंह परमार, सह संयोजक सूर्यकान्त परमार ने माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यशाला प्रशिक्षक गार्गी उपाध्याय, गिरीश पाल रहे। कार्यशाला में वरिष्ठ, जूनियर वर्ग में 50 कलाकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में स्वतंत्र कलाकार संजय शर्मा आरएसएस जिला कार्यवाह गिरीश, पूनम यादव, योगेश सक्सेना एडवोकेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्रपाल सिंह चौहान एवं मंच संचालन संस्कार भारती प्रांतीय मंत्री मयंक तिवारी ने किया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक बीएल वर्मा, प्रधानाचार्य रजनीकांत दुबे ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.