रिषिकेष, मार्च 25 -- सरकारी अस्पताल में 20 दिन से एंटी रेबीज का टीका नहीं है, जिसके चलते कुत्ता और बिल्ली के काटने पर इंजेक्शन लगाने पहुंच रहे मरीज परेशान हैं। उन्हें बाजार से टीका खरीदकर लाना पड़ रहा है। इसमें कई बार अधिक मरीज होने पर वह डोज के लिए आपस में ही रकम भी जुटा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की दलील है कि विक्रेता फार्मों से डिमांड के बाद इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। इमरजेंसी में जरूर इस तरह के मरीजों के लिए एंटी रेबीज इंजेक्शन डोज रखी गई है। अस्पताल के आंकड़े पर गौर करें, तो जनवरी में 525 और फरवरी में 450 मरीज एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने पहुंचे थे। पांच मार्च के बाद से ही इंजेक्शन रूम में एंटी रेबीज डोज नहीं होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। खासकर आर्थिक रूप से तंग लोगों की दुश्वारियां ज्यादा हैं। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. आनंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.