20 दिन से लापता हरिओम संभल से सकुशल बरामद
मेरठ, सितम्बर 2 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका से करीब 20 दिन पहले लापता हुए 30 वर्षीय हरिओम शर्मा को पुलिस ने बुधवार को संभल जिले से सकुशल बरामद कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और नियमानुसार कार्रवाई के बाद हरिओम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव गोटका निवासी शीशपाल शर्मा ने 18 अगस्त को थाना सरूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई हरिओम 13 अगस्त को पूजा-पाठ के कार्य से जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर परिजनों से जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर तलाश की। इसी क्रम में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.