20 दिन से बंद नलकूप, गन्ना,धान की नर्सरी पर संकट
फतेहपुर, जून 28 -- विजयीपुर। क्षेत्र के खरखरा गांव स्थित सरकारी नलकूप में यांत्रिक दोष आने के कारण करीब 20 दिन से इसका संचालन बंद पड़ा है। जिससे नलकूप पर आश्रित किसानों की गन्ना की फसल के साथ ही धान की नर्सरी भी सूखने की कगार पर है। नतीजतन किसानों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नलकूप को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। खरखरा में लगे नलकूप की मोटर और पंखे का धुरा टूट गया था जिससे यह बीस दिन से बंद होने के कारण सिंचाई ठप हो चुकी है। आलम यह है कि मोटर का सामान खोलकर तो रख लिया गया है, लेकिन उसके वर्कशाप तक न आने के कारण किसानों को नुकसान होने की आशंकाएं बलवती हो रही हैं। किसान मंटो, मूर्ति, अजय, नरेंद्र, नाथन, राजवंती ने बताया कि धान की बेड़ लगाई गई है जिसकी नर्सरी सूखने की कगार पर पहुंच रही है। वहीं चुनुव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.