औरैया, अप्रैल 25 -- रुरुगंज, संवाददाता। क्षेत्र के चन्दैया गांव में आकाशीय बिजली से फुंका ट्रांसफार्मर 20 दिन बाद भी नहीं बदला गया, जिससे एक किसान की सिंचाई पूरी तरह ठप है। पानी के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। किसान ने बिजली विभाग पर लापरवाही के साथ-साथ कागजों में ट्रांसफार्मर बदला दिखाने का आरोप लगाया है। किसान राधेश्याम के अनुसार, करीब 20 दिन पहले आई आंधी-बारिश के दौरान उनके निजी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद उन्होंने विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि करीब 15 बीघा खेत में मक्का और मूंग की फसल खड़ी है, जो सिंचाई न होने के कारण सूखने की कगार पर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- कुकरा में छह दिनों से अंधेरा किसान का आरोप है कि संबंधित जेई ने 22 अप्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.