उरई, जनवरी 12 -- उरई। जिला अस्पताल में 20 दिन से ठप डिजिटल एक्सरे सेवा सोमवार से फिर शुरू हो गई। एक्सरे के लिए परेशान हो रहे मरीजों को सुविधा शुरू होने के बाद काफी राहत मिली और 150 मरीज के डिजिटल एक्स-रे किए गए। काफी दिनों से ठप इस सुविधा से लोगों को परपेशानी हो रही थी इस पर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया और जिटिलट एक्सरे सेवा शुरू की गई। जिला पुरुष अस्पताल में मरीज को मुफ्त डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलती है। लेकिन बीते 22 दिसंबर से डिजिटल एक्सरे सेवा बंद होने से मरीज सुविधा से महरूम हो रहे थे। कंप्यूटर पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल न होने से मरीजों की डिजिटल एक्सरे सेवा ठप पड़ी थी। तकनीकी खराबी के कारण काफी दिनों से एक्सरे बंद पड़े हैं। ऐसे में मजबूरी में बाहर के प्राइवेट केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.