20 दिन से चल रही इंजीनियरों की हड़ताल स्थगित
बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल पर गए हुए थे। इस कारण विभागों के निर्माण कार्य ठप पड़ गए थे। साथ ही अन्य कार्यों पर भी असर पड़ रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद अब डिप्लोमा इंजीनियर्स ने हड़ताल स्थगित कर दी गई है। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ किशोर चंद्र पंत ने बताया कि हड़ताल स्थगित होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स वापस काम पर लौट गए हैं। यदि उन्हें मिले आश्वासनों का लाभ नहीं मिला तो प्रदेश संगठन के निर्देश फिर से हड़ताल शुरू की जाएगी। अपने न्यायोचित मांगों को लेकर ही दम लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.