20 दिन में 48 हजार से ज्यादा यात्री पकड़े, रेलवे ने वसूला 4.51 करोड़ जुर्माना
प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। ट्रेनों और स्टेशनों पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे के अभियान में महज 20 दिन में 48 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए। प्रयागराज मंडल में एक से 20 अगस्त तक चले टिकट चेकिंग अभियान में कुल 48,481 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इनसे रेलवे ने 4 करोड़ 51 लाख 36 हजार 868 रुपये जुर्माना वसूला। कार्रवाई में सबसे ज्यादा यात्री अनियमित यात्रा करते मिले। ऐसे 25,647 यात्रियों से एक करोड़ 98 लाख 31 हजार 952 रुपये वसूले गए। वहीं बिना टिकट यात्रा करने वाले 20,611 यात्रियों से 2 करोड़ 33 लाख 20 हजार 347 रुपये जुर्माना लिया गया। यानी अभियान में पकड़े गए यात्रियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की रही, जो बिना वैध टिकट या तय नियमों के अनुसार यात्रा कर रहे थे।रेलवे ने अनबुक्ड लगेज और ट्रेन व स्टेशन परिसर में धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.