जौनपुर, फरवरी 15 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के गेट पर शनिवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश की। 20 दिन के भीतर दूसरी बार हुई इस तरह की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करके खुलासे का आश्वासन दे रही है। 27 जनवरी की रात में गेट के पास पहुंचे कुछ अज्ञात बदमाशों ने कांच में गोली मार दी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। उस समय घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जल्द खुलासे की बात कही थी, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हुआ, इसकी नतीजा रहा कि हौसला बुलंद बदमाशों ने शनिवार की रात में स्कूल के गेट पर पहुंचकर पुन: फायरिंग कर दी। इससे अफरा तफरी मच गई। प्रभारी निरीक...