फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुये विस्फोट की जांच बीस दिन बीते के बाद भी नहीं आ पायी है। इसके चलते जांच रिपोर्ट आगे नहीं बढ़ पा रही है। विवेचना भी लटकी हुयी है। जांच रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा गया है जिससे कि रिपोर्ट मिले और विवेचना आगे बढ़ सके। 17 मार्च की शाम 7:30 बजे सपा नेता पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर विस्फोट हो गया था । इसमें बेसमेंट की छत ढह गयी थी और पूरा घर हिल गया था। इस विस्फोट में उनके दो बेटों समेत चार समर्थक घायल हुये थे। इसमें एक समर्थक की पूर्व में कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जबकि दो बेटों समेत पांच घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाल चल रहा है। इसमें पुलिस भी निगरानी में लगी हुयी है। क्योंकि पूर्व विधायक के घर जो विस्फोट हुआ था उसमें पुलिस ने उनके दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.