कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज कोतवाली के मलाक भायल निवासी मतेश कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को वह परसरा के समीप पिता नन्हे के साथ वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े पिता को टक्कर मार दिया। दो दिन बाद पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.